Breaking News

शाहदरा में कांवड़ रूट पर कांच बिछाने की साजिश में दिल्ली पुलिस का चौंकाने वाला खुलासा

@शब्द दूत ब्यूरो (14 जुलाई 2025)

दिल्ली। हाल ही में कांवड़ यात्रा मार्ग पर कांच के टुकड़े बिखरे होने को लेकर साजिश की अटकलों पर अब विराम लग गया है। दिल्ली पुलिस की जांच में यह स्पष्ट हुआ है कि कांवड़ रूट पर कांच बिछाने की कोई साजिश नहीं थी, बल्कि यह एक सामान्य दुर्घटना का नतीजा थी।

पुलिस के अनुसार, एक रिक्शा चालक कुशुमपाल 19 शीशे की शीट लेकर जा रहा था, तभी किसी वाहन से टक्कर लगने के कारण शीट टूट गई। इसके बाद रातभर उस मार्ग से कई वाहन गुजरे जिससे कांच के टुकड़े पूरे रास्ते में फैल गए।

इस घटना को लेकर बीजेपी के दो विधायकों ने इसे साजिश और कट्टरपंथी तत्वों से जोड़ने का प्रयास किया था। हालांकि, पुलिस की जांच रिपोर्ट ने इन सभी दावों को खारिज कर दिया है। पुलिस ने साफ किया है कि यह एक अनजाने हादसे का परिणाम था और इसमें किसी प्रकार की साजिश या दुर्भावना की पुष्टि नहीं हुई है।

इस घटना पर पुलिस की त्वरित जांच और स्थिति स्पष्ट करने से अफवाहों पर रोक लगी है और कांवड़ यात्रा की शांति बनाए रखने में सहायता मिली है।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 स्पीकर ओम बिरला का बड़ा खुलासा: पीएम मोदी के साथ संसद में कुछ अप्रत्याशित हो जाता, इसलिए आने को मना किया था सदन में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) नई दिल्ली।  लोकसभा अध्यक्ष ओम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-