Breaking News

देश में मौसम बदलेगा करवट, उत्तराखण्ड समेत कई राज्यों में कल होगी बारिश

@शब्द दूत ब्यूरो (13 मई 2024)

नयी दिल्ली। मौसम विभाग ने अगले तीन-चार दिनों तक देश के पूर्वी, मध्‍य और दक्षिणी प्रायद्वीपीय क्षेत्रों में गरज के साथ आंधी-वर्षा की संभावना व्‍यक्‍त की है। पश्चिमोत्तर क्षेत्रों में इस महीने की 16 तारीख से गर्म हवाएं चलेंगी।

जम्‍मू-कश्‍मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्‍तान, मुजफ्फराबाद, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के कुछ हिस्‍सों में कल, और राजस्‍थान में 16 तारीख तक गरज के साथ वर्षा होगी। उत्तर प्रदेश और दक्षिणी राजस्‍थान के मैदानी भागों में चालीस किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी हवाएं चलने का अनुमान है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-