Breaking News

सिलेंडर से घर में आग लगने से 5 की मौत, 3 बच्चों समेत जिंदा जल गया पूरा परिवार

@शब्द दूत ब्यूरो (21 मार्च 2024)

जयपुर में सिलेंडर से घर में आग लगने से 3 बच्चों सहित 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा जयपुर के  विश्वकर्मा में हुआ जहां   एक मकान में भीषण आग लगने से 5 लोगों की जलकर मौत हो गई। विश्वकर्मा के जैसल्या गांव में आग की चपेट में तीन मासूम बच्चों समेत पूरे परिवार की मौत हो गई।  सभी मृतक बिहार निवासी बताए जा रहे हैं। पुलिस ने एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया है।

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने घटना पर शोक जाहिर किया है। उन्होंने एक्स पर लिखा, जयपुर के विश्वकर्मा में भीषण आग की चपेट में आने से 5 नागरिकों के असामयिक निधन का समाचार हृदय विदारक है। परमपिता परमात्मा से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान व परिजनों को यह वज्रपात सहन करने की शक्ति देने तथा घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं। घायलों को समुचित उपचार सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निर्देश भी दिए गए हैं।’

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिग ब्रेकिंग: राजसमंद से भाजपा विधायक सड़क दुघर्टना में गंभीर घायल, आईसीयू में भर्ती,गनर और निजी सहायक भी हुये चोटिल

🔊 Listen to this इस सड़क हादसे ने एक बार फिर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-