Breaking News

शिव बारात के दौरान बड़ा हादसा, करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलसे

@शब्द दूत ब्यूरो (08 मार्च 2024)

शिवरात्रि के दिन राजस्थान राज्य के कोटा जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। दरअसल, शिव बारात के दौरान एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें करंट की चपेट में आने से 14 बच्चे झुलसे जाने की जानकारी सामने आई है। मामला सगतपुरा स्थित काली बस्ती का है। यात्रा में कई बच्चे धार्मिक झंडा लेकर चल रहे थे और यह हाईटेंशन लाइन से टच हो गया।  

जानकारी के अनुसार, कुन्हाड़ी थर्मल चौराहे के पास दोपहर करीब 12:30 बजे हुई घटना से हड़कंप मच गया। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बच्चों को ले जाकर एमबीबीएस अस्पताल (MBBS Hospital) में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर्स उनका इलाज कर रहे हैं। एक बच्चे की स्थिति नाजुक बनी हुई है। आईजी रविदत्त गौड़ ने बताया कि एक बच्चा 70 प्रतिशत और एक 50 प्रतिशत झुलस गया है। शेष बच्चे 10 प्रतिशत तक झुलसे हैं। बच्चों की उम्र नौ से 16 साल बताई जा रही है। 

लोकसभा के स्पीकर और कोटा से सांसद ओम बिरला ने इस हादसे पर दुख जताया है। ओम बिरला ने अस्पताल में जाकर करंट की चपेट में आने वाले बच्चों के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली है।उन्होंने घायल बच्चों की हर संभव मदद किए जाने का भरोसा दिया है। ओम बिरला ने अस्पताल के डॉक्टर्स को घायलों का उचित इलाज करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि जरूरत होने पर घायल बच्चों को जयपुर रेफर किया जाएगा।  

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बिग ब्रेकिंग: राजसमंद से भाजपा विधायक सड़क दुघर्टना में गंभीर घायल, आईसीयू में भर्ती,गनर और निजी सहायक भी हुये चोटिल

🔊 Listen to this इस सड़क हादसे ने एक बार फिर हाईवे की सुरक्षा व्यवस्था …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-