Breaking News

आज का पंचांग: कैसा रहेगा आपका आज का दिन, जानिये अपना राशिफल, बता रहे हैं आचार्य धीरज याज्ञिक

*आज का पंचांग एवं राशिफल*

आचार्य धीरज याज्ञिक

*०६ दिसम्बर २०२३*

सम्वत् -२०८०
सम्वत्सर – नल (पिङ्गल)।
सूर्यगति – दक्षिणायन |
मास – मार्गशीर्ष (अगहन)।
पक्ष – कृष्ण।
ऋतु – हेमन्त।
दिन – बुधवार।
तिथि – नवमी रात्रि – ०१:०५ मि. तक उपरांत दशमी।
नक्षत्र – उत्तराफाल्गुनी रात्रिशेष – ०५:२२ मि. तक उपरांत हस्त।
योग – प्रीति रात्रि – ११:१८ मि. तक उपरांत आयुष्यमान।
पंचक – नहीं है।
भद्रा – नहीं है।
मृत्युबाण – समाप्त प्रातः (रात्रिशेष) – ०६:१० मि. पर है।
मूल – नहीं है।
चंद्र राशि – सिंह दिन – ०९:३१ मि. तक उपरांत कन्या।
सूर्य राशि – वृश्चिक।
सूर्य नक्षत्र – ज्येष्ठा।
दिशाशूल – उत्तर में।
अभिजित मुहूर्त – नहीं है।
राहुकाल – दिन – १२:०१ मि. से ०१:३१ मि. तक।
सूर्योदय – ०६:४९ मि.।
सूर्यास्त – ०५:१९ मि.।
व्रत – कुछ नहीं।
पर्व – कुछ नहीं।

*आज विशेष-* *सर्वार्थ सिद्धियोग रात्रिशेष – ०५:२२ मि. से,अन्वष्टका श्राद्ध,मृत्युबाण समाप्त प्रातः (रात्रिशेष) – ०६:१० मि. पर।*

*कल विशेष-* *त्रिडण्डी स्वामी पूण्यतिथि (बक्सर बिहार),गुरु पूर्णा सिद्धयोग रात्रि – ०२:५५ मि. तक,यायी जययोग रात्रि – ०२:५५ मि. से,भद्रा पाताल की दिन – ०१:५९ मि. से रात्रि – ०२:५५ मि. तक।*

मेष राशि – आज दिन अच्छा है। दूसरों से सहयोग लेने में सफल रहेंगे।पारिवारिक जीवन सुखमय होगा।आर्थिक पक्ष मबूत होगा।राजनीतिक सहयोग प्राप्त होगा।

वृष राशि – आज दिन ठीक है। अपने कार्य संबंधित अधिकारी से सहयोग मिलेगा।विरोधी परास्त होंगे।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।

मिथुन राशि – आज दिन उत्तम है।पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।

कर्क राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।संतान के दायित्व की पूर्ति होगी।पिता या उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा।नेत्र या उदर रोग से पीड़ित हो सकते हैं।

सिंह राशि – आज दिन शुभ है।संतान के संबंध में सुखद समाचार मिलेगा।चल या अचल संपत्ति के मामले में सफलता मिलेगी।व्यावसायिक प्रतिष्ठा मिलेगी।

कन्या राशि – आज दिन ठीक नहीं है।नेत्र या उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसी बात हो सकती है जो आपके हित में न हो।रचनात्मक कार्यों में सफलता मिलेगी।

तुला राशि – आज दिन शुभप्रद है।मांगलिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी रहेगी।यात्रा देशाटन की स्थिति सुखद रहेगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।

वृश्चिक राशि – आज दिन मिला-जुला रहेगा।गृह कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।वाहन चलाते समय सावधानी रखें।झगड़ा विवाद या दुर्घटना की आशंका है।

धनु राशि – आज दिन अच्छा है।आर्थिक योजना फलीभूत होगी।पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मकर राशि – आज दिन ठीक है।व्यावसायिक योजना फलीभूत होगी।आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी।संबंधों में मधुरता आएगी।

कुंभ राशि – आज दिन उत्तम है।जीवनसाथी का सहयोग और सान्निध्य मिलेगा।जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी।शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा।

मीन राशि – आज दिन मिला-जुला असर कारक है।व्यावसायिक कार्य में कुछ व्यवधान आ सकते हैं।नेत्र,उदर विकार के प्रति सचेत रहें।कोई ऐसा कार्य न करें जिससे पारिवारिक प्रतिष्ठा को ठेस पहुंचे।

आचार्य धीरज द्विवेदी “याज्ञिक”
(कथा वाचक,ज्योतिष,वास्तु,धर्मशास्त्र एवं वैदिक अनुष्ठानों के विशेषज्ञ)
संपर्क सूत्र-9956629515
8318757871

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-