Breaking News

पत्रकारों के लिए अच्छी खबर: लैपटॉप के लिए पत्रकारों को मिलेंगे 70 हजार रुपए, मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति, पत्रकार जगत में खुशी की लहर

मुख्यमंत्री के इस निर्णय की प्रदेश के पत्रकारों ने सराहना की है।

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अक्टूबर 2023)

जयपुर। सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग से अधिस्वीकृत पत्रकारों को लेपटॉप-टेबलेट मिलेंगे। मुख्यमंत्री  अशोक गहलोत ने इस संबंध में प्रस्ताव को स्वीकृति दी है ।

प्रस्ताव के अनुसार, सूचना, प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग द्वारा बताई गई टेक्निकल स्पेशिफिकेशन युक्त लेपटॉप-टेबलेट अधिस्वीकृत पत्रकारों द्वारा क्रय किए जाएंगे। अधिकतम राशि 70 हजार रुपए प्रति लेपटॉप-टेबलेट तक संबंधित पत्रकारों को पुनर्भरण किया जाएगा। इसके लिए जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारियों को बजट उपलब्ध करवाया जाएगा।

मुख्यमंत्री  गहलोत के इस निर्णय से पत्रकारों को अपने कार्य निष्पादन में आसानी होगी तथा जनहित से जुड़े मुद्दों को वे और अधिक दृढ़ता से रख सकेंगे।

Check Also

व्यंग्य :गली-गली पत्रकार पैदा हो गए! कभी नेताओं की बढ़ती फौज का हिसाब भी लगा लीजिए जनाब,एक आईडी, एक माइक और बन गए पत्रकार! और एक झंडा उठाया और बन गये चाटुकार ( नेता)

🔊 Listen to this @विनोद भगत आजकल यह ताना इतनी आसानी से दिया जाता है, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-