Breaking News

दर्दनाक हादसा – ट्रक ने टैम्पो और छोटा हाथी को रौंदा, 15 की मौत कई घायल

शब्द दूत ब्यूरो 

शाहजहांपुर ।एक भीषण व दर्दनाक हादसे में 15 लोगों की मौत की खबर है। जिले के रोजा क्षेत्र के जमुका दोराहे पर सुबह करीब 10:00 बजे एक ट्रक छोटा हाथी और टैंपो को रौंदते हुए पलट गया। इस हादसे में 15 से अधिक लोगों के मरने की सूचना आ रही है। तमाम लोग घायल हुए हैं।दुर्घटना होते ही वहाँ स्थानीय लोगों की भीड़ लग गयी। लोग बचाव में जुट गये।

  मरने वालों में अधिकांश सब्जी विक्रेता बताए जा रहे हैं जो मैगलगंज की ओर छोटा हाथी पर सवार होकर जा रहे थे। हादसे की सूचना पर क्षेत्रीय पुलिस पहुंच गई है। ग्रामीणों की मदद से मरने वाले लोगों को ट्रक और टेंपो के नीचे दबे लोगों को बाहर निकाला जा रहा है। घायलों को निकालकर उन्हें अस्पताल पहुंचाने का कार्य जारी है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इस घटना पर दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-