Breaking News

और प्रधानमंत्री मोदी ने बजाया ढोल, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो, आप भी देखिए

@शब्द दूत ब्यूरो (11 दिसंबर 2022)

नागपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने अलग अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में वह ढोल बजाते नजर आ रहे हैं।

दरअसल आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुंबई-नागपुर एक्सप्रेस वे के पहले चरण का उद्घाटन करने नागपुर पहुंचे थे। यहाँ कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे थे। इस दौरान पीएम मोदी अपने आपको नहीं रोक पाये और एक नये अंदाज मेंं नजर आए। एकाएक वह कलाकारों के बीच पहुंच गए और वहाँ मौजूद कलाकारों के साथ ढोल बजाने लगे। पीएम मोदी के ढोल बजाने के इस अंदाज से वहाँ मौजूद सभी लोग चौंक गये। इससे पहले भी कई अवसरों पर पीएम मोदी कलाकारों के साथ ताल से ताल मिलाते दिखाई दे चुके हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :एस.सी. गुड़िया आईएमटी की छात्राओं ने राष्ट्रीय मिनी गोल्फ प्रतियोगिता में जीते रजत और कांस्य पदक

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (07 जून 2026) काशीपुर। सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-