Breaking News

ईमानदारी :ऑटो में छूट गया था डेढ़ लाख का सोने का हार, घर जाकर उसके मालिक को लौटाया

आटो चालक की ईमानदारी पर लोगों ने अगले दिन किया उसका स्वागत

@शिवकुमार शर्मा

कोटा। कोटा रेलवे स्टेशन से घर जाने के लिए ऑटो में बैठा एक व्यक्ति अपना बैग ऑटो में छोड़ गया। ऑटो चालक यात्री को छोडऩे के बाद घर पहुंचा तो ऑटो में बैग रखा मिला, जिसमें सोने का हार भी था। इस पर ऑटो चालक ने ईमानदारी का परिचय देते हुए सोने का हार व बैग उसके मालिक को लौटा दिया।

बोरखेड़ा की महाराणा प्रताप कॉलोनी निवासी अशोक नागर मंगलवार देर रात 1 बजे करीब स्टेशन से अपने घर जाने के लिए ऑटो किराये पर लिया। ऑटो चालक फिरोज खान ने उन्हें घर छोड़ा और वापस स्टेशन की तरफ निकल गया। रात दो बजे के बाद फिरोज खान रमज़ान में सहरी के लिए घर चला गया। घर पहुंच कर देखा तो ऑटो में पीछे बैग रखा मिला। उसने बैग चैक किया तो उसमें सोने का पौने दो तोला का हार सहित अन्य सामान मिले।

इस पर फिरोज खान ने तत्काल इसकी सूचना यूनियन अध्यक्ष भूपेन्द्र सक्सेना व संभागीय अध्यक्ष अनीस राईन को दी और रात ही में महारणा प्रताप कॉलोनी निकल पड़ा। उसने अशोक के घर पहुंच कर बैग ऑटो में छोडऩे की पुष्टि की जो सही निकली। सुबह वार्ड 42 के पार्षद हुकमचंद के हाथों बैग मालिक को बैग और हार सौंपा गया। ऑटो चालक की इमानदारी को देखते हुए पार्षद ने उसे माला पहनाकर सम्मानित किया।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दुखद हादसा :स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की मौत; खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) ग्रेटर नोएडा।  यमुना एक्सप्रेसवे पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-