Breaking News

केलाखेड़ा में जनता दरबार में चिकित्सकों की कमी का मुद्दा प्रमुखता से उठा

 

 

जनता दरबार में जनसमस्यायें सुनते अधिकारी

केलाखेड़ा(राहुल सक्सैना) । केलाखेड़ा नगर में सरकडी तिराहा पर परगना अधिकारी बाजपुर ए पी बाजपेई व पुलिस क्षेत्राधिकारी एमसी बिंजोला ने औचक  जनता दरबार लगा कर क्षेत्र वासियो की जन समस्याओं को सुना। जनता दरबार  में लोगो ने क्षेत्र की समस्याओं को अधिकारियों  के सम्मुख रखा। जिस पर अधिकारियों ने समस्याओं  के निराकरण का आश्वासन दिया।जनता दरवार में विधायक प्रतिनिधि महेंद्र कालड़ा व अन्य लोगो ने मूलभूत समस्याओं को रखते हुए कहा कि केलाखेड़ा प्रा0स्वास्थ्य केन्द्र में काफी लंबे समय से चिकित्सक के ना होने से क्षेत्रीय जनता को अपंजीकृत चिकित्सको का सहारा मजबूरी बस लेना पड़ता हैं या उपचार हेतु 14 से 20 किमी दूर जाना पड़ता है। जिसके चलते कई बार दुखद घटनाये भी हो चुकी है जबकि पूर्व में भी कई बार उच्चाधिकारियों को क्षेत्रीय जनता द्वारा समय समय पर अवगत कराया जा चुका है। वही अंसार अहमद ने क्षेत्र में बड़ते कबाड़ियों की संख्या से अवगत कराते हुए कहा कि उक्त कबाड़ियों ने सरकडी रोड समेत कई स्थानों पर अतिक्रमण कर रखा है। जिससे यातायात बाधित  होता व  हर समय दुर्घटना  की संभावना बनी रहती है। इसी क्रम में अकरम पठान ने गदरी नदी पर बने पुल पर बने गड्डो को लेकर नगर वासियों के आने जाने पर हो रही परेशानियों से अवगत कराया।  केलाखेड़ा में पुराने इण्टर कालेज को बालिका इण्टर कालेज बनाने की मांग की। इस मौके पर राजकुमार कंबोज,गुरदीपसिंह, रामकिशन, फारूकी, संजीव चंद्रा, नाजिम समेत काफी लोग मौजूद थे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

बजट पर चर्चा :विपक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गाली दी, केन्द्रीय मंत्री का बड़ा आरोप

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (25 जुलाई 2024) संसद के दोनों सदनों में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-