रामनगर से नितेश जोशी
रामनगर हनुमान सेवा ट्रस्ट द्वारा 17 जुलाई को हनुमान धाम में हरेला महोत्सव आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए मीडिया प्रभारी पवन अग्रवाल ने बताया कि 17 जुलाई को आयोजित इस हरेले कार्यक्रम में वनमंत्री हरक सिंह रावत और महिला कल्याण मंत्री रेखा आर्या भी शिरकत करेगी। श्री अग्रवाल ने बताया कि इस कार्यक्रम में धाम में 251 पौधारोपण भी किया जाएगा। हरेला पर्व 10 बजे से 12 बजे तक चलेगा। इसके बाद 1 बजे से शाम 5 बजे तक उत्तराखंड के कलाकारों द्वारा लोक संस्कृति से जुड़े कार्यकर्मो का भी आयोजन किया जाएगा। संयोजिका डॉक्टर धनेश्वरी घिल्डियाल ने बताया कि हरेला कार्यक्रम देवभूमि का एक सांस्कृतिक त्योहार है। उन्होंने अधिक से अधिक संख्या में वहां लोगो के पहुचने का आव्हान किया।
Check Also
नैनीताल में हुई बर्फबारी से सैलानियों के चेहरे खिले देखिए वीडियो
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (12 जनवरी 2025) नैनीताल। सरोवर नगरी में आज …