Breaking News

ब्रेकिंग :शिक्षिका की गोली मारकर हत्या

शिक्षिका की हत्या से वहाँ दहशत का माहौल है। ससुराल वालों के मौके से फरार होने के बाद तरह तरह की चर्चा है

@शब्द दूत ब्यूरो (17 दिसंबर 2021)

मैनपुरी में अज्ञात लोगों ने एक शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। चंद्रिका उर्फ मोनिका यादव का शव आज सुबह उसके घर में मिला। शव के सीने पर गोली मारी गई है। 

वारदात का पता आज सुबह लगा। मामले की जानकारी पुलिस को जैसे ही मिली तो मौके पर पहुंच कर छानबीन की जा रही है। मृतका के ससुराल के लोग फरार हो गए हैं। मोनिका जनपद के रूपपुर में स्थित प्राथमिक विद्यालय में शिक्षिका के पद पर कार्यरत थी। पुलिस शिक्षिका की हत्या की छानबीन कर रही है। हत्या की सूचना मृतका के मायके पक्ष को दे दी गई है। अभी यह पता नहीं चल पाया है कि गोली किसने और क्यों मारी है। मृतका के ससुराल के लोगों के गायब होने से उन पर शक गहरा गया है। हालांकि अभी पुलिस कुछ कहने की स्थिति में नहीं है। 

शिक्षिका की हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। मृतका के निवास पर लोगों की भीड़ लगी हुई है। 

 

Check Also

काशीपुर :भाजपा छल की राजनीति करती है, पूर्व मुख्यमंत्री व अपने पिता हरीश रावत पर बोल गये बड़ी बात आनंद रावत, शब्द दूत से हुई बातचीत का वीडियो देखें

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 सितंबर 2026) कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-