
रामनगर। उत्तराखंड उच्च न्यायालय को नैनीताल से स्थानान्तरित करने के लिए पिछले दिनों उच्च न्यायालय द्वारा सुझाव मांगे गए थे। इस क्रम में रामनगर व्यापार मंडल ने उच्च न्यायालय रामनगर में खोले जाने की मांग की है। इस मांग को लेकर व्यापार मंडल ने रामनगर में परगनाधिकारी के माध्यम से मुख्यन्यायाधीश हाईकोर्ट नैनीताल को संबोधित ज्ञापन दिया। ज्ञापन देने वालों में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष अनिल अग्रवाल खुलासा, नगर अध्यक्ष दिनेश चंद्रा, युवाध्यक्ष सचिन अरोरा, उपाध्यक्ष अजय गोयल शामिल हैं।