Breaking News

रामनगर में हज यात्रियों का टीकाकरण

रामनगर से नितेश जोशी

शक्ति नगर में एक कार्यक्रम आयोजित कर रामनगर के33 में से 26 हज यात्रियों टीकाकरण रामनगर सयुक्त चिकित्सालय के डॉक्टरों व स्टाफ ने किया जिसमे पुरुष हज यात्री मौ हम्मद मुफिज, मोहम्मद जावेद , नईम , शकील अहमद तथा महिला हज यात्री शादिक बेगम, रजिया , नरगिस जरिफा बेगम आदि। इस दौरान एक कार्यक्रम हज कमेटी द्वारा रखा गया जिसमे मुख्यव वक्ता हज कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष शमीम आलम ने कहा कि उत्तराखंड की त्रिवेन्द्र सरकार ने प्रदेश   के विभिन्न शहरों व ग्रामों में  हज टीकाकरण के कार्यक्रम रखे है।  लेकिन इसके बाद यदि कोई छूटा तो उसका भी टीका करण करना कमेटी व सरकार की जिम्मेदारी है। हमारी केंद्र की सरकार का स्पष्ट मत है कि सरकार की प्रत्येक योजना आम जनता के घर पर ही उपलब्ध  कराई जाएगी।  वृद्ध   लोग जो चलने फिरने में अक्षम है उनका बिशेष ध्यान रखने के स्पष्ट निर्देश दिये गए है।  हमारी सरकार सबका साथ सबका विकास व सबका बिश्वास के आधार पर जन सामान्य की सेवा के लिए तैयार है। आज केंद्र की सभी योजनाएं  सभी सामाजिक वर्गों के लिए समान रूप से है। जबकि पहले की सरकारों में इसका आधार जातिगत व धार्मिक था।

विज्ञापन

कुम्भ की तरह हज यात्रा पर केंद्र सरकार की बिशेष नजर है। सभी हाजियों को आपात सेवा कार्ड प्रदान किये गये है। जिसमे मोबाइल नम्बर दिए गए है मात्र आधा घण्टे के अंदर समस्या का निदान हो।  इसकी मॉनेटरिंग सभी स्तरों पर सुनिश्चित की गई है। सभी हज यात्रियों का प्रदेश सरकार ने 2 लाख का लाइफ इंश्योरेंस भी किया है। उत्तराखण्ड से पिछले वर्ष की अपेक्षा 1640 हज यात्री हज यात्रा पर जाएंगे महिलाओं के जाने पर उन्हें अलग से बिशेष सुविधाएं  दी जायेगी।  हज समिति उत्तराखण्ड सभी हज यात्रियों को सुगम सुखद व सुरक्षित हज यात्रा कराने के लिए कटिबद्ध है।  मुख्य अतिथि रामनगर के विधायक दिवान सिह बिष्ट ने कहा की केंद्र व राज्य सरकार तीर्थाटन पर बिशेष ध्यान दे रही है। प्रत्येक धार्मिक यात्रा को कुशलता पूर्वक सम्पन्न कराने के लिए कृतसंकल्प है। वक्फ बोर्ड अध्यक्ष हाजी मोहम्द अकरम ने टीकाकरण प्रत्येक शहर व ब्लाकों में कराने के लिये जो कदम उठाये है।  काबिले तारीफ है हज यात्रा का अवसर खुदा के बुलावे पर ही आता है उसकी नजर में अमीर गरीब कुछ नही है।  पूर्व चेयरमैन भगीरथ लाल चौधरी ने कहा कि आपको हज यात्रा का मौका खुदा के बुलावे पर मिला है। आपकी यात्रा सुखद हो आप अपने परिवार के साथ अपने देश व प्रदेश तथा शहर की सुख समृद्धि  के लिए दुआ मांगकर वापस लौटे।  सदस्य मो0 आदिल ने कहा की सभी हाजियों की सेवा हमारा कर्तब्य है। कार्यक्रम की अध्यक्षता इरशाद अहमद ने की सचालन भाजपा जिला सह मीडिया प्रभारी नरेंद्र शर्मा ने किया। इस दौरान शहर इमाम हजरत मौलाना हसन मिस्वाही मस्जिद आलाहज़रत इमाम मौ हम्मद जफर उद्द्दीन महमूद बंजारा, शकील अहमद, डॉ0 तनवीर अहमद, अनवर मलिक, मोहम्मद दानिश सिद्दकी नदीम अख्तर, यामिन सलमानी जिकरान कुरेशी, अली नकवी, विमल अग्रवाल राकेश अग्रवाल,मदन माहेश्वरी , राभरोसे डब्बल, अशोक गुप्ता, मनोज रावत , नवीन करगेती रुचि शर्मा, भावना भट्ट भगवान दास, प्रकाश थाप, जीवन मनराल, गणेश रावत, गोपालभट्ट, आदि सभी धर्मों के गणमान्य नागरिकों ने सभी हज यात्रियों की सुखद सुखदायक सुरक्षित हज यात्रा की कामना करते हुए सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-