Breaking News

ब्रेकिंग :मालधन में अज्ञात बदमाशों ने सगे भाइयों पर गोलीबारी की, एक की मौत

   

रामनगर चिकित्सालय में भर्ती घायल 

नितेश जोशी   की रिपोर्ट 

मृतक संतपाल फाइल फोटो

रामनगर। मालधन क्षेत्र में आज शाम कार सवार बदमाशों ने सगे भाइयों पर गोलियों की बौछार कर दी। इस हमले में एक भाई की गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अन्य भाई घायल हो गए। जिन्हें नाजुक स्थिति में रामनगर के चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया है।

विज्ञापन

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार आज शाम दो कारों में सवार होकर आये अज्ञात बदमाशों ने ने तीन भाईयों सतपाल, बलबीर और जोगेन्दर पर ताबड़तोड़ गोलीबारी कर दी। सीने पर गोली लगने से सतपाल की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बलबीर और जोगेन्दर के जांघ में गोली लगी है। दोनों घायलों को रामनगर के चिकित्सालय में उपचार के लिए लाया गया है। जहाँ उनकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना से मालधन में सनसनी फैल गई है। पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये हैं। अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गोलीबारी करने वाले बदमाश मौके से फरार बताये जा रहे हैं। विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-