रामनगर संयुक्त चिकित्सालय को राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों से 80 लाख रुपये की धनराशि अवमुक्त हुई है। अनिल बलूनी द्वारा पूर्व में आईसीयू यूनिट की घोषणा की थी।
इसमें 40 लाख रुपया मशीनों के लिए अस्पताल को ओर 37 लाख रुपया भवन निर्माण के लिए लोकनिर्माण बिभाग को को दे दिये है। साथ ही यह भी आश्वस्त किया और धनराशि की जरूरत पड़ी तो दी जायेगी। रामनगर के चेयरमैन हाजी मोहम्मद अकरम ने कहा कि रामनगर के इतिहास में किसी राज्यसभा सांसद द्वारा 80 लाख रुपये की धनराशि पहली बार प्रदान की है। इस अवसर विधायक दीवान बिष्ट ने चिकित्सालय के चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अभिषेक के साथ इसका शुभारंभ नारियल फोड़ कर किया। कार्यकम को भाजपा जिला मंत्री मदन जोशी, अस्पताल के सीएम एस टी के पन्त, बी डी जोशी तथा देवेन्द्र चिलवाल ने सम्बोधित किया,। इस दौरान जगमोहन सिह बिष्ट, नरेन्द्र शर्मा, नरेंद्र चौहान राकेश अग्रवाल , मनोज रावत, नवीन करगेती, सुरेश घुगत्याल, मनमोहन सिंह बिष्ट, विवेक सम्भल, मनीष अग्रवाल जगदीश लोहनी आदि भी मौजूद रहे।
Check Also
कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित
🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal
