Breaking News

आईटीआई व कौशल विकास केन्द्रों में प्रवेश पंजीकरण 1 जुलाई से

नैनीताल।  राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (युवक) हल्द्वानी के नोडल प्रधानाचार्य जेएस जलाल ने बताया कि प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग के अन्तर्गत नैनीताल जिले में समस्त एनसीवीटी मान्यता प्राप्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं कौशल विकास केन्द्रों में युवकों तथा युवतियों का प्रवेश पंजीकरण कराया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि जिले के समस्त एनंसीवीटी मान्यता प्राप्त राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों एवं कौशल विकास केन्द्रों में अधिक से अधिक संख्या में युवकों एवं युवतियों के प्रवेश पंजीकरण के उद्देश्य से कार्यशालाओं का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने आयोजित होने वाली कार्यशालाओं के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि 1 जुलाई को आईटीआई भवाली में, 2 जुलाई को नगर सेवायोजन कार्यालय रामनगर में, 4 जुलाई को जीआईसी मालधनचैड़ में, 6 जुलाई को विकासखण्ड कार्यालय ओखलकाण्डा में, 8 जुलाई को तहसील परिसर कोश्याकुटौली में, 10 जुलाई को विकासखण्ड कार्यालय कोटाबाग में, 11 जुलाई को आदर्श इण्टर काॅलेज बिन्दुखत्ता में कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

वीआईपी कार्यक्रमों में मीडिया कर्मियों के साथ दुर्व्यवहार: सुरक्षा के नाम पर पत्रकारिता का अपमान कब तक?बड़ा सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (14 अक्टूबर 2026) आमंत्रित करने के बाद कवरेज …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-