Breaking News

60 से अधिक आयु के लोगों पर कोविशील्ड की पहली खुराक का असर 16 हफ्तों में कम हो जाता है: अध्ययन

@नई दिल्ली शब्द दूत ब्यूरो (30 जुलाई, 2021)

श्रीलंका में एक विश्वविद्यालय द्वारा किये गए अध्ययन में पता चला है कि ऑक्सफॉर्ड-एस्ट्राजेनेका के कोविड-19 टीके कोविशील्ड की पहली खुराक लेने वाले 60 साल से अधिक आयु के लोगों पर इसका असर 16 हफ्तों में गिर गया जबकि दूसरी ओर इसी अवधि के दौरान युवा आबादी पर इसका अच्छा असर दिखा।

बता दें कि टीके का निर्माण ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और ब्रिटिश-स्वीडिश बहुराष्ट्रीय दवा एवं जैव प्रौद्योगिकी कंपनी एस्ट्राजेनेका ने किया है। दुनिया के सबसे बड़े वैक्सीन निर्माता सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (एसआईआई) ने कोविशील्ड के निर्माण के लिए ऑक्सफोर्ड विश्वविद्यालय और एस्ट्राजेनेका के साथ करार किया है।

श्री जयवर्धनेपुरा विश्वविद्यालय के इम्यूनोलॉजी और आणविक विज्ञान विभाग की प्रोफेसर नीलिका मालविगे ने एक ट्वीट में कहा, “हमारे अध्यनन के अनुसार बुजुर्ग व्यक्तियों में पहली खुराक के बाद टीके की प्रभावकारिता 16 हफ्ते में गिर गई। इस दौरान उनमें एंटीबॉडी भी खत्म हो गई। हालांकि 60 वर्ष से कम उम्र के लोगों पर टीके का अच्छा असर दिखा। 16 सप्ताह बाद भी उनमें एंटीबॉडी मौजूद रही।”

 

Check Also

हरिद्वार में फिर चला धामी सरकार का बुलडोजर, एक और अवैध मजार ध्वस्त अब तक 590 अवैध मजारें हटाई गईं

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में सरकारी भूमि …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-