Breaking News

काशीपुर :महाराणा प्रताप चौक के ढाई दशक पूर्व बंद कुंये को खोलने की सुगबुगाहट से दुकानदारों की बढ़ी चिंता, महापौर दीपक बाली ने दिये संकेत, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (13 जून 2026)

काशीपुर। नगर निगम द्वारा शहर के पुराने कुओं के सौंदर्यीकरण की योजना पर काम शुरू किए जाने की चर्चा के बीच महाराणा प्रताप चौक स्थित यू मार्केट के दुकानदारों की चिंताएं बढ़ गई हैं। महापौर दीपक बाली ने हाल ही में शहर के पुराने कुओं के संरक्षण और सौंदर्यीकरण की योजना की जानकारी देते हुए यू मार्केट में स्थित उस पुराने कुएं का भी उल्लेख किया, जिसे करीब ढाई दशक पहले बंद कर दिया गया था।

महापौर की इस चर्चा के बाद स्थानीय व्यापारियों और दुकानदारों के बीच कुएं को दोबारा खोले जाने की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। दुकानदारों का कहना है कि वर्ष 1999 के आसपास इस कुएं को बंद कर दिया गया था और तब से यह स्थान बाजार की गतिविधियों का हिस्सा बन चुका है।

व्यापारियों के अनुसार वर्तमान में कुएं के ऊपर और आसपास की जगह का उपयोग दुकानदारों एवं ग्राहकों के दोपहिया वाहन खड़े करने के लिए किया जाता है। बाजार में पार्किंग की पहले से ही सीमित व्यवस्था है, ऐसे में यदि कुएं को फिर से खोला जाता है तो वाहन पार्किंग की समस्या गंभीर हो सकती है।

दुकानदारों का कहना है कि बाजार क्षेत्र में प्रतिदिन बड़ी संख्या में ग्राहक आते हैं। यदि पार्किंग स्थल कम हो गया तो इसका सीधा असर व्यापार पर पड़ेगा और आवागमन भी प्रभावित होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी निर्णय से पहले स्थानीय व्यापारियों और क्षेत्रीय लोगों की राय अवश्य ली जानी चाहिए।

हालांकि अभी तक नगर निगम की ओर से यू मार्केट स्थित कुएं को दोबारा खोलने को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन महापौर द्वारा कुएं का उल्लेख किए जाने के बाद इस विषय पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। अब सभी की नजरें नगर निगम की आगामी योजना और उसके स्वरूप पर टिकी हुई हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: फ्लाईओवर की टूटी रेलिंग करोड़ों की परियोजना तीन बल्लियों पर टिकी,बिना उद्घाटन के शुरू हुआ देश का अनोखा पुल, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 जून 2026) काशीपुर। शहर के बहुचर्चित और …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-