Breaking News

30 जून से कागजी नोट बंद होने की खबर , आरबीआई ने बताई सच्चाई, क्या वास्तव में ऐसा होने जा रहा है?

@शब्द दूत ब्यूरो (11 जून 2026)

नई दिल्ली। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे उन दावों को भारत सरकार और भारतीय रिज़र्व बैंक (RBI) ने पूरी तरह खारिज कर दिया है, जिनमें कहा जा रहा था कि 30 जून 2026 से देश में कागजी मुद्रा नोट वापस लेकर उनकी जगह प्लास्टिक (पॉलिमर) नोट जारी किए जाएंगे।

सरकार की फैक्ट-चेकिंग एजेंसी PIB Fact Check ने स्पष्ट किया है कि यह दावा पूरी तरह फर्जी और भ्रामक है। एजेंसी ने कहा कि RBI की ओर से 30 जून 2026 तक कागजी नोटों को वापस लेने अथवा उन्हें प्लास्टिक नोटों से बदलने की कोई योजना नहीं है।

PIB ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही अपुष्ट और भ्रामक सूचनाओं पर विश्वास न करें तथा किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी पुष्टि आधिकारिक स्रोतों से अवश्य करें।

हालांकि RBI ने भविष्य में पॉलिमर नोटों की संभावनाओं पर विचार किए जाने की बात कही है, लेकिन फिलहाल देशभर में प्रचलित कागजी मुद्रा को बंद करने या उसके स्थान पर प्लास्टिक नोट लागू करने का कोई निर्णय नहीं लिया गया है।

PIB Fact Check ने नागरिकों से कहा है कि भारत सरकार से संबंधित किसी भी संदिग्ध या भ्रामक सामग्री की सूचना उसके आधिकारिक माध्यमों पर दी जा सकती है।
30 जून 2026 से कागजी नोट बंद होने का दावा फर्जी।
RBI ने ऐसी किसी योजना से किया इनकार। PIB Fact Check ने सोशल मीडिया अफवाहों पर चेताया।
नागरिकों से आधिकारिक स्रोतों से ही जानकारी लेने की अपील।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आधी रात पीएम मोदी का बड़ा संदेश, पेपर लीक पर सख्त कानून का ऐलान; 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा अनशन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026) नई दिल्ली। नीट-यूजी 2026 पेपर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-