Breaking News

रामनगर में मृत मिली महिला की शिनाख्त हुई

   रामनगर से नितेश जोशी

आज सुबह थारी गुरुद्वारे के समीप एक महिला का शव मिला था। जिसकी शिनाख्त अल्मोड़ा निवासी सरस्वती के रूप में हुई है।  सरस्वती के पति ने बताया कि सरस्वती बीते कुछ समय से दिमागी रूप से बीमार चल रही थी। जिसके चलते वह कल देर रात्रि लगभग एक बजे के आसपास घर से कहीं चली गई थी।  काफी खोजबीन करने के बाद भी महिला का कहीं पता नहीं चल पाया था। तभी मृतका  महिला के पति को सूचना मिली कि गुरुद्वारे के समीप सड़क हादसे में एक महिला की मृत्यु हो गई है। जहां महिला का पति भी पहुंचा।  पति द्वारा महिला की शिनाख्त उसकी पत्नी सरस्वती के रूप में की गई।  बताया जा रहा है कि यह घटना सुबह लगभग 4:30 बजे की है। अब पुलिस एक्सीडेंट करने वाले अज्ञात वाहन की तलाश मे लगी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

आखिर संसद का मौसम गड़बड़ क्यों ?वरिष्ठ पत्रकार राकेश अचल बता रहे पूरा हाल

🔊 Listen to this संसद के बजट सत्र का मौसम खराब हो रहा है। खासतौर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-