Breaking News

दुखद :पटाखे से झुलसी रीता बहुगुणा जोशी की पोती की मौत

लखनऊ।  उत्तर प्रदेश  से एक दुखद खबर आई है भाजपा सांसद रीता बहुगुणा जोशी  की छह वर्षीय पोती किया की आज मौत हो गई। जोशी की पोती दिवाली की रात पटाखे से झुलस गई। रीता बहुगुणा जोशी के परिवार में फिलहाल शोक की लहर है। उसे आज एयर एंबुलेंस से दिल्ली एम्स ले जाया जाना था। 

सांसद डॉ. रीता जोशी अपने पति पीसी जोशी के साथ दीपावली पर प्रयागराज आवास पर आई थीं। बहू रिचा बेटी किया को लेकर पोनप्पा मार्ग स्थित अपने मायके गईं थीं। सांसद के मीडिया प्रभारी अभिषेक शुक्ल ने बताया कि बच्चे घर की छत पर खेल रहे थे। इस दौरान पटाखा फटने से किया बुरी तरह घायल हो गई। उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसके 60 प्रतिशत तक जलने की जानकारी दी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दुखद हादसा :स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की मौत; खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) ग्रेटर नोएडा।  यमुना एक्सप्रेसवे पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-