Breaking News

ब्रेकिंग : ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर सिपाही की हत्या, खनन माफियाओ का दुस्साहस

@शब्द दूत ब्यूरो

आगरा।  खनन माफियाओ ने आज तड़के एक सिपाही की ट्रैक्टर ट्राली से कुचलकर हत्या कर दी। घटना आगरा  थाना सैंया में हुई। यहाँ खनन माफियाओं ने एक सिपाही पर ट्रैक्टर चढ़ा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

घटना की जानकारी मिलते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई और कार्यवाही शुरु कर दी है।आगरा के थाना सैया में बैच 2018 का सिपाही सोनू चौधरी अलीगढ़ का रहने वाला था। रोज की तरह आज भी वह ड्यूटी कर रहा था।

बताया जा रहा है सुबह लगभग 6 बज रहा था, तभी गश्त के दौरान उन्हें ग्राम अयेला में एक अवैध खनन का ट्रैक्टर जाते हुए नजर आया। सिपाही ने ट्रैक्टर को रोकने का प्रयास किया तो ट्रैक्टर चालक ने सिपाही को कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। घटना के बाद ट्रैक्टर चालक भाग गया। इसकी जानकारी होते ही थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद जिले के पुलिस फोर्स के साथ पहुंच गए। खनन माफिया के गुर्गों की तलाश में दबिश दी जा रही है।  हाईवे के टोल प्लाजा और सैंया चाैराहा को बचाने के लिए वे गांव के लिंक रोड से निकल रहे थे। एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि खनन माफिया ने ट्रैक्टर-ट्राली चढ़ाकर सिपाही की हत्या की है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

भारत में सोने के दाम बढ़ने में ट्रंप की टैरिफ धमकी का कितना असर?विश्लेषणात्मक रिपोर्ट

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत में सोने की कीमतों में हाल के महीनों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-