Breaking News

शर्मनाक :एक और दलित किशोरी की दर्दनाक हत्या, खेत में मिला शव , पुलिस ने जताई दुराचार की आशंका

भदोही। लगता है उत्तर प्रदेश में बेटियां अब खतरे में पड़ गई हैं। हाथरस  और बुलंदशहर के बाद भदोही से भी खबर आ रही है जहां 14 वर्षीय दलित लड़की की नृशंस हत्या कर शव खेत में फेंक दिया गया। पुलिस ने किशोरी की रेप के बाद हत्या की आशंका जतायी है।

गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के चक राजा राम तिवारीपुर में है, आज दोपहर बाजरे के खेत से दलित नाबालिग लड़की का शव मिला। जिसकी सिर कुचलकर हत्या की गयी है। इस घटना की जानकारी होते ही पुलिस महकमे में हड़कम्प मच गया। 

बताया जाता है कि किशोरी दिन में करीब एक बजे शौच के लिए खेत की ओर गई थी। एक घंटे बाद भी वापस न आने पर परिजनों को चिंता हुई। आसपास तलाश करने पर घर से कुछ दूर स्थित बाजरे के खेत में वह लहूलुहान अचेतावस्था में मिली। उसे गोपीगंज नगर स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को मिलने के बाद मौके पर क्राइम ब्रांच, थाने व यूपी-112 के जवान पहुंचे।

पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। उन्होंने बताया कि किशोरी शौच को गई थी। उसकी निर्मम हत्या की गई है। हत्या का कारण दुराचार प्रतीत हो रहा है। लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सही कारण पता चल पाएगा। क्राइम ब्रांच व पुलिस की टीम लगा दी गई है। जल्द ही प्रकरण का खुलासा कर दिया जाएगा। उधर, मृत किशोरी की मां ने भी बेटी की रेप के बाद हत्या की बात कही है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में निःशुल्क एक्यूप्रेशर प्रशिक्षण शिविर: “हर घर में एक व्यक्ति सीखे, दवा रहित उपचार अपनाए”देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 फरवरी 2026) काशीपुर। प्रयागराज एक्यूप्रेशर शोध संस्थान …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-