Breaking News

काशीपुर कोरोना अपडेट :आज 11 कोरोना संक्रमित मामले, महिलाओं की संख्या ज्यादा

काशीपुर । काशीपुर में आज 11 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये । एंटीजन रैपिड टेस्ट टीम ने आज इनके सैंपल लिये थे। आज आये कोरोना संक्रमितों में महिलाओं की संख्या ज्यादा है।

कोरोना नोडल अधिकारी डा अमरजीत साहनी ने बताया कि काजीबाग कंटेनमेंट जोन में आज सुबह एंटीजन रैपिड टेस्ट टीम ने सैंपल लिये जिसमें एक 13 वर्षीय बालिका व आठ महिलायें जो 35 – 40 वर्ष के बीच हैं तथा एक 45 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना पॉजिटिव निकला है ।वहीं एक महिला पक्काकोट निवासी है जिसका टेस्ट पॉजिटिव आया है।

उधर मौहल्ला काजीबाग निवासी एक महिला के बारे में स्थानीय लोगों ने बताया कि वह घरों में काम करती है जो कि कोरोना संक्रमित पायी है। जिससे उन घरों में दहशत है जहाँ वह काम करने जा रही थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-