Breaking News

ब्रेकिंग काशीपुर :12 कोरोना पॉजिटिव अभी तक मिले,संख्या और बढ़ने की संभावना,स्थिति हुई गंभीर

काशीपुर । आज फिर कोरोना पॉजिटिव के मामलों को लेकर काशीपुर के लिए बुरी खबर है। नोडल स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अमरजीत साहनी ने बताया कि अब तक 12 लोग कोरोना पॉजिटिव आ चुके हैं। उन्होंने बताया कि कि अभी और भी रिपोर्ट पॉजिटिव आ रही है। जिनकी सूची तैयार की जा रही है। आज आये कोरोना पॉजिटिव के मामलों के विस्तृत विवरण की प्रतीक्षा है ।

बता दें कि काशीपुर में एकाएक कोरोना पॉजिटिव के मामले काफी बढ़ रहे हैं। जिससे स्थानीय प्रशासन में चिंता जताई जा रही है वहीं नगर की जनता के लिए आने वाले कुछ दिन काफी मुश्किल भरे हो सकते हैं। कल इसी मामले को लेकर प्रशासन ने नगर निगम सभागार में आपात बैठक भी की थी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-