Breaking News

ब्रेकिंग :बारातियों की कार नदी में समाई, तीन की मौत, एक गंभीर

 @शशांक राणा 

टिहरी । बारातियों को लेकर जा रही एक कार 4 00 मीटर गहरी खाई में नदी में समा गई। इस दर्दनाक हादसे में तीन बारातियों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल हो गया।

आज दोपहर यह दर्दनाक हादसा यहाँ बूढ़ाकेदार मार्ग पर बिशन इंटर कालेज के पास हुआ। ग्राम भेटी निवासी शांति लाल के बेटे की बारात आज कोट जा रही थी। दुल्हन के घर से कुछ पहले ही दो बजे के आसपास कार अनियंत्रित होकर  400 मीटर नीचे बालगंगा नदी किनारे जा गिरी।

इस हादसे में 48 वर्षीय  रामलाल,  62 वर्षीय मोहन लाल और सोहन लाल (48) तीनों निवासी भेटी गांव की मौके पर ही मौत हो गई।  कार चालक भेटी गांव निवासी नरेंद्र कुमार (32) पुत्र बच्चू शाह गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना होते ही वहां चीख पुकार मच गई। गांव के लोग इकट्ठे हो गये और घायल वाहन चालक और शवों को खाई से किसी तरह बाहर निकाला गया। सूचना पाकर  राजस्व विभाग व पुलिस  के साथ एसडीआरएफ की टीम भी मौके पर पहुंच गई । प्रथम दृष्टया हादसे का कारण तेज गति बताई जा रही है।

दुल्हन के घर जैसे ही इस हादसे की सूचना मिली वहाँ मातम छा गया। बारात में कोहराम मच गया। बारात की खुशियां मना रहे लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। ऐसे मातम के माहौल में किसी तरह शादी की रस्में पूरी की गई। गांव के बुजुर्गों ने किसी तरह समझा बुझाकर विवाह संपन्न कराया।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में घर-घर डस्टबिन वितरण अभियान शुरू, महापौर दीपक बाली ने दिखाई वितरण वाहन को रवाना किया झंडी दिखाकर

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 जुलाई 2026)  काशीपुर। नगर निगम काशीपुर द्वारा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-