Breaking News

सीएम धामी ने हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की दिवंगत मां को श्रद्धांजलि अर्पित की

@शब्द दूत ब्यूरो (21 नवंबर 2026)

हरिद्वार।मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को हरिद्वार में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की माताजी स्वर्गीय श्रीमती सावित्री देवी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं उनके परिजनों से भेंट कर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं व्यक्त कीं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि माता का स्नेह, आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन जीवन की अमूल्य धरोहर है। उनका निधन परिवार के लिए अपूरणीय क्षति है। मुख्यमंत्री ने बाबा केदार से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करने तथा शोक संतप्त परिजनों को इस दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Check Also

काशीपुर : विधानसभा सीट से युवा कांग्रेस नेता लवदीप सिंह ने ठोकी दावेदारी, शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान तेज घर-घर पहुंचकर लोगों से कर रहे संवाद, बुजुर्गों, महिलाओं और युवाओं से मिलकर मांग रहे समर्थन

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (17 नवंबर 2026) काशीपुर। उत्तराखंड में आगामी विधानसभा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-