Breaking News

ब्रेकिंग:भारत चीन हिंसक झड़प में 10 भारतीय सैनिक शहीद हुये, पहले तीन बताये गये थे

नई दिल्ली।   भारत चीन सीमा पर गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़पों में अब एक नई खबर आ रही है। समाचार एजेंसी पीटीआई ने बताया कि इस झड़प में कम से कम 10 भारतीय जवान शहीद हुए हैं।

बता दें कि इससे पहले शहीद जवानों की संख्या तीन ही बताई गई थी। हालांकि सरकारी सूत्रों ने कहा कि चीन के सैनिक भी मारे गए हैं लेकिन उनकी संख्या को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है।

उधर भारत चीन के बीच हुई इस हिंसक झड़प पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने बयान दिया है कि हमें उम्मीद थी कि सब कुछ ठीक से होगा। चीनी पक्ष गलवान घाटी में  में एलएसी का सम्मान करते हुए पीछे चला गया। बाद में  चीन के द्वारा स्थिति बदलने की एकतरफा कोशिश करने पर 15 जून को एक हिंसक झड़प हो गई। विदेश मंत्रालय का कहना है कि इस झड़प में दोनों पक्षों के लोगों की मौत हुई है।

मंत्रालय के मुताबिक इस स्थिति से बचा जा सकता था। दोनों पक्षों को नुकसान उठाना पड़ा है। हिंदुस्तान अपनी संप्रभुता से समझौता नहीं कर सकता। भारत ने हमेशा एलएसी का सम्मान किया है। सीमा प्रबंधन को लेकर भारत का जिम्मेदार रवैया है। भारत सारे काम एलएसी में अपनी सीमा के अंदर ही करता है, चीन से भी ऐसी उम्मीद हम रखते हैं।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

यादों के झरोखे से :सरकार गिरने की आशंका? 14 साल पुराना मेरा लेख, इतिहास फिर खुद को दोहरा रहा है, सिर्फ पात्र बदल गए

🔊 Listen to this @विनोद भगत (17 नवम्बर 2012 को मेरे इस लेख को पढ़ …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-