Breaking News

काशीपुर :रिटायर्ड फौजी की पत्नी का शव खिड़की में फंदे से लटका पाया गया

घटनास्थल पर शव का निरीक्षण करते कोतवाल

काशीपुर । विवाहिता ने खिड़की में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना कूर्माचल कालोनी में घटी। सूचना मिलने पर पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंच गये और शव को कब्जे में लेकर परिजनों से पूछताछ कर पोस्टमार्ट के लिए भिजवाने की तैयारी कर रहे हैं।

कूर्माचल कालोनी में रिटायर्ड फौजी महेश्वर सिंह पुत्र मोहन सिंह मूल निवासी ग्राम सिलाटी जिला बागेश्वर अपनी पत्नी तथा दो बच्चों के साथ किराये के एक कमरे में रहते हैं। आज सुबह सात बजे जब वह उठे तो अपनी पत्नी ज्योति की लाश खिड़की से लटकी हुई देखी। मृतका के गले में दुपट्टे से फंदा लगा हुआ था। 

सी ओ मनोज ठाकुर पहुंचे मौके पर

महेश्वर ने फोन पर अपने जीजा लाल सिंह बोरा को बताया। मामले की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। कोतवाल चंद्रमोहन सिंह मौके पर पहुंचे और शव का निरीक्षण किया तथा मृतका के पति महेश्वर से पूछताछ की।  मृतका का मोबाइल पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और उसकी काल डिटेल खंगाली जा रही है। पुलिस ने प्रथमदृदृष्टिमें इसे आत्महत्या माना है।  बाद  में सी ओ मनोज ठाकुर भी मौके पर पहुंच गये और जानकारी ली। अभी आत्महत्या का कारण अज्ञात है। 

दोनों की शादी 14 साल पूर्व हुई थी। विवाह के 10 साल बाद उनके जुड़वां बालक मानित व बालिका माही हैं। दोनों भाई बहन एल के जी में पढ़ते हैं।

 

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

 स्पीकर ओम बिरला का बड़ा खुलासा: पीएम मोदी के साथ संसद में कुछ अप्रत्याशित हो जाता, इसलिए आने को मना किया था सदन में

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026) नई दिल्ली।  लोकसभा अध्यक्ष ओम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-