Breaking News

जवंलत प्रश्न :मासूम छात्रा ने पूछा एक सवाल सरकार से , देश में शराब जरूरी या शिक्षा?देखिये वीडियो

काशीपुर । लॉकडाउन पार्ट 3 में शराब की दुकानें सरकार द्वारा कुछ शर्तों के साथ खोले जाने को लेकर जहाँ सुरा प्रेमी जश्न मनाने में लगे हैं वहीं एक मासूम छात्रा के सवालों पर सरकार कटघरे में खड़ी हो गई है। छात्रा ने सवाल पूछने के साथ सुझाव भी दिया है। 

सवाल भले ही एक छात्रा ने उठाया है पर यह सवाल समाज को उद्वेलित करने वाला है। शब्द दूत को जो इस छात्रा  वैष्णवी ने अपनी सरल भाषा में बताया वह इस एक छात्रा का कथन नहीं है वरन देश के लाखों छात्र छात्राओं के मन में उठ रहा प्रश्न है। शिक्षा के मुकाबले शराब को महत्व देने वाली सरकारी व्यवस्था बनाने वाले सत्ताधीश शायद ही इस सवाल का जबाव दे पायें। इसके समर्थन में कुतर्क भले ही दिये जा सकते हैं। क्योंकि कुतर्क का कोई जबाब नहीं होता।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

कठपुतली शो के जरिए विद्यार्थियों को दिया स्वच्छता का संदेश, दिलाई गई शपथ, स्वच्छता एक अभियान नहीं व्यवहार और दिनचर्या का हिस्सा है :उर्वशी दत्त बाली

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (26 सितंबर 2026) काशीपुर। नगर निगम की स्वच्छता …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-