Breaking News

अब फिटनेस जांच के बाद ही देहरादून में आ सकेंगे भारी वाहन, आशारोड़ी चेक पोस्ट पर होगी चेकिंग

देहरादून। भारी माल वाहनों से हो रही दुर्घटना की रोकथाम को लेकर परिवहन विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है। आशारोड़ी चेक पोस्ट पर वाहनों की फिटनेस जांच के बाद शहर में प्रवेश करने दिया जाएगा। हालांकि विभाग की टीम 24 घंटे चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही है। लेकिन विभाग ने और सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।

दरअसल, भारी माल वाहनों से देहरादून -दिल्ली हाइवे स्थित मोहब्बेवाला में तकरीबन 15 छोटे -बड़े हादसे हो चुके हैं। जिसमें तकरीबन 10 लोग जान गंवा चुके हैं। हादसों को रोकने के लिए तमाम प्रयास भी किए जा रहे हैं। लेकिन परिवहन विभाग दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जुट गया है।

की जाएगी वाहनों की तकनीकी जांच

भारी माल वाहनों को शहर में प्रवेश करने से पहले फिटनेस की जांच की जाएगी। दस्तावेज के साथ ही वाहनों की तकनीकी जांच की जाएगी। अनफिट पाए जाने पर वाहन को शहर में प्रवेश करने पर रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही वाहन की भार क्षमता का भी आंकलन किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की टीम की संख्या और बढ़ाई जाएगी।

 

Check Also

स्वच्छता के राष्ट्रीय मंच पर चमका काशीपुर, बना उत्तराखंड का नंबर वन स्वच्छ शहर; राष्ट्रपति के हाथों मेयर दीपक बाली ने ग्रहण किया राष्ट्रीय पुरस्कार

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 नवंबर 2026) काशीपुर। स्वच्छता के क्षेत्र में …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-