Breaking News

उत्तराखंड में चुनावी मैदान को गरमाने आ रहे दिग्गज, PM Modi, राहुल-प्रियंका गांधी और अमित शाह भरेंगे हुंकार

देहरादून। विधानसभा चुनाव-2027 की आहट के साथ उत्तराखंड की सियासत को राष्ट्रीय नेताओं की दस्तक गरमाने जा रही है। भाजपा और कांग्रेस दोनों ने प्रदेश में चुनावी माहौल बनाने के लिए अपने केंद्रीय नेतृत्व को मैदान में उतारने की तैयारी तेज कर दी है।

भाजपा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत करीब एक दर्जन बड़े नेताओं के कार्यक्रम कराने जा रही है। वहीं कांग्रेस ने राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की नौ बड़ी जनसभाओं का खाका तैयार किया है।

नवंबर और दिसंबर में प्रस्तावित इन कार्यक्रमों से दोनों दल प्रदेश के मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में अपनी राजनीतिक सक्रियता बढ़ाने की तैयारी में हैं।

 

भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में होगी। पहले दिन पार्टी के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की कार्यसमिति बैठकें होंगी, जबकि 22 नवंबर को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति होगी। इसमें पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, प्रदेश प्रभारी राम माधव, सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन शामिल होंगे। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और संगठन की रणनीति पर चर्चा होगी।

भाजपा नवंबर-दिसंबर में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मैदानी और पर्वतीय क्षेत्रों में एक-दो रैलियां कराने की तैयारी में है। इसके लिए पार्टी स्तर पर कार्ययोजना बनाई जा रही है। अमित शाह, नितिन नवीन, योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर समेत करीब एक दर्जन अन्य केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों के लिए भी केंद्रीय नेतृत्व से समय मांगा गया है।

कांग्रेस ने तैयार किया नौ जनसभाओं का खाका

कांग्रेस भी राष्ट्रीय नेताओं के दौरों के जरिये चुनावी अभियान को धार देने की तैयारी में है। पार्टी ने नवंबर और दिसंबर में नौ बड़ी जनसभाएं कराने की योजना बनाई है।

 

प्रस्तावित कार्यक्रम के अनुसार, राहुल गांधी की रुद्रपुर, पौड़ी और देहरादून ग्रामीण में सभाएं कराने की तैयारी है। प्रियंका गांधी वाड्रा गोपेश्वर, पिथौरागढ़ और चिन्यालीसौड़ में जनसभाएं कर सकती हैं। वहीं कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की रुड़की, देहरादून शहर और ऊधम सिंह नगर में सभाओं का खाका तैयार किया गया है।

नितिन नवीन पांचों लोकसभा क्षेत्रों में प्रवास करेंगे

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन प्रदेश की पांचों लोकसभा में प्रवास करेंगे। इसके जरिये वह प्रदेश की 70 विधानसभाओं तक पहुंचेंगे। भाजपा के प्रदेश महामंत्री कुंदन परिहार ने बताया कि इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है।

Check Also

मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की गौ पूजा, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना

🔊 Listen to this *मुख्यमंत्री ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर मुख्यमंत्री आवास में की …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-