देहरादून। भारी माल वाहनों से हो रही दुर्घटना की रोकथाम को लेकर परिवहन विभाग सख्त कदम उठाने जा रहा है। आशारोड़ी चेक पोस्ट पर वाहनों की फिटनेस जांच के बाद शहर में प्रवेश करने दिया जाएगा। हालांकि विभाग की टीम 24 घंटे चेक पोस्ट पर चेकिंग कर रही है। लेकिन विभाग ने और सख्ती दिखानी शुरू कर दी है।
दरअसल, भारी माल वाहनों से देहरादून -दिल्ली हाइवे स्थित मोहब्बेवाला में तकरीबन 15 छोटे -बड़े हादसे हो चुके हैं। जिसमें तकरीबन 10 लोग जान गंवा चुके हैं। हादसों को रोकने के लिए तमाम प्रयास भी किए जा रहे हैं। लेकिन परिवहन विभाग दुर्घटनाओं की रोकथाम को लेकर जुट गया है।
की जाएगी वाहनों की तकनीकी जांच
भारी माल वाहनों को शहर में प्रवेश करने से पहले फिटनेस की जांच की जाएगी। दस्तावेज के साथ ही वाहनों की तकनीकी जांच की जाएगी। अनफिट पाए जाने पर वाहन को शहर में प्रवेश करने पर रोक लगाई जाएगी। इसके साथ ही वाहन की भार क्षमता का भी आंकलन किया जाएगा। इसके लिए कर्मचारियों की टीम की संख्या और बढ़ाई जाएगी।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal



