Breaking News

हल्द्वानी :विद्युत संविदा कर्मचारियों की बैठक में नियमितीकरण की रणनीति पर मंथन, समान कार्य-समान वेतन लागू होने पर जताई खुशी

@शब्द दूत ब्यूरो (09 अगस्त 2026)

हल्द्वानी। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन की महत्वपूर्ण बैठक रविवार को हल्द्वानी स्थित क्वालिटी वैंकट हॉल में आयोजित हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न जनपदों से पहुंचे संविदा कर्मचारियों ने प्रतिभाग किया। इस दौरान संगठनात्मक विषयों के साथ कर्मचारियों की सेवा से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक की शुरुआत संगठन के पूर्व संरक्षक स्वर्गीय हीरा सिंह बिष्ट को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित कर हुई। उपस्थित सदस्यों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की और संगठन के लिए उनके योगदान को याद किया।

बैठक में “समान कार्य, समान वेतन” व्यवस्था लागू होने पर संगठन के सदस्यों ने एक-दूसरे को बधाई दी। इसके साथ ही संविदा कर्मचारियों के नियमितीकरण को लेकर भविष्य की रणनीति पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। संगठन की ओर से माननीय उच्च न्यायालय में विचाराधीन वाद की वर्तमान प्रगति की जानकारी भी सदस्यों को दी गई।

बैठक में आने वाले समय में संभावित चुनौतियों और उनके समाधान के लिए आवश्यक कदमों पर भी गंभीरता से चर्चा हुई। अध्यक्षीय उद्बोधन में संगठन अध्यक्ष विनोद कवि एवं महामंत्री मनोज पंत ने कर्मचारियों की सेवा सुरक्षा, वेतन विसंगतियों के निराकरण, नियमितीकरण तथा कार्यस्थल पर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने से जुड़े विषयों पर अपने विचार रखे। पदाधिकारियों ने संगठन के सदस्यों की ओर से उठाए गए प्रश्नों का समाधान भी किया।

बैठक के समापन पर संगठन पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों से एकजुटता बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि संगठन की एकता और समर्पण ही कर्मचारियों के अधिकारों की प्राप्ति का मजबूत आधार है।

बैठक में रोहित मिश्रा, कंचन जोशी, मनोज पांडे, कमलेश, यतीन्द्र कुमार भट्ट, अरविंद भट्ट, मनोज वर्मा, मनीष पांडे, दीपक, बसंत कांडपाल सहित संगठन के कई सदस्य मौजूद रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

हरिद्वार में 29-30 अगस्त को होगा द्वितीय अंतरराष्ट्रीय दिव्य गंगा महोत्सव एवं साहित्यिक कुंभ-2026

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 अगस्त 2026) हरिद्वार। दिव्य गंगा सेवा मिशन, …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-