Breaking News

 पीएम मोदी की अपील के बाद उत्तराखंड के सीएम धामी बोले “ऊर्जा बचत और आत्मनिर्भरता के लिए जनभागीदारी जरूरी

@शब्द दूत ब्यूरो (11 मई 2026)

देहरादून। पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील के बाद प्रदेशवासियों से राष्ट्रीय हित में ऊर्जा संसाधनों की बचत करने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की मजबूती के लिए हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ऊर्जा और संसाधनों का सोच-समझकर उपयोग करे।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत तक सीमित नहीं है, बल्कि यह आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि यदि सभी नागरिक अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए अनावश्यक विदेश यात्राओं से बचें, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें तथा पेट्रोल-डीजल की खपत कम करने के लिए सार्वजनिक परिवहन का अधिक उपयोग करें, तो इसका सीधा लाभ देश की अर्थव्यवस्था को मिलेगा।

उन्होंने आगे कहा कि ऊर्जा संरक्षण के साथ-साथ नागरिकों को एक वर्ष तक स्वर्ण आभूषणों की खरीद से परहेज करने, खेती में रासायनिक उर्वरकों के बजाय प्राकृतिक खाद अपनाने और खाद्य तेल का संयमित उपयोग करने जैसे छोटे-छोटे संकल्प लेने चाहिए। ऐसे प्रयास सामूहिक रूप से देश को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं।

मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि देवभूमि उत्तराखंड के नागरिक हमेशा की तरह राष्ट्रहित में आगे रहेंगे और “वोकल फॉर लोकल” तथा आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को जन आंदोलन का रूप देंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश तेजी से आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ रहा है और इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी अत्यंत आवश्यक है।

Check Also

कर्णप्रयाग प्रकरण: घायल सिख श्रद्धालु के पिता की शिकायत पर एफआईआर,पुलिस का आचरण भी जांच के दायरे में, दोनों मामलों की जांच हरिद्वार स्थानांतरित

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (23 जून 2026) देहरादून। कर्णप्रयाग में सिख श्रद्धालुओं …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-