Breaking News

उत्तराखंड में 4-5 मई को ऑरेंज अलर्ट: आंधी, ओलावृष्टि और तेज बारिश की चेतावनी, प्रशासन अलर्ट मोड पर

@शब्द दूत ब्यूरो (02 मई 2026)

देहरादून। राज्य में आगामी दिनों में मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग की चेतावनी के आधार पर राज्य आपातकालीन परिचालन केन्द्र (SEOC) ने सभी जनपदों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी करते हुए विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

मौसम विभाग के अनुसार दिनांक 04 और 05 मई, 2026 को देहरादून, टिहरी, हरिद्वार, पौड़ी, नैनीताल, चम्पावत और ऊधम सिंह नगर में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि, तेज से अति तेज वर्षा और 40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है।

इसके अलावा 05 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है, जहां खराब मौसम के चलते जनजीवन प्रभावित हो सकता है।

वहीं 02 से 06 मई तक राज्य के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट जारी किया गया है, जिसमें गरज-चमक, बिजली गिरने और तेज हवाओं की आशंका जताई गई है।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि सभी जनपदों को हाई अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं। पर्वतीय क्षेत्रों में ट्रेकिंग गतिविधियों पर नियंत्रण रखने, संवेदनशील क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने और राहत-बचाव दलों को तैयार रखने को कहा गया है।

साथ ही राष्ट्रीय राजमार्ग, लोक निर्माण विभाग, पीएमजीएसवाई और बीआरओ सहित सभी संबंधित विभागों को मार्ग अवरुद्ध होने की स्थिति में तत्काल बहाली सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। ग्राम स्तर तक अधिकारियों को सक्रिय रहने, आपदा उपकरणों को तैयार रखने और संचार माध्यमों को चालू रखने के निर्देश दिए गए हैं।

विद्यालयों में भी विद्यार्थियों की सुरक्षा को लेकर विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश जारी किए गए हैं। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें और सतर्कता बरतें।

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-