Breaking News

वैदिक मंत्रोच्चार के बीच खुले बद्रीनाथ धाम के कपाट, 15 हजार श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, पहली पूजा पीएम मोदी के नाम से की सीएम धामी ने

@शब्द दूत ब्यूरो (23 अप्रैल 2026)

चमोली । उत्तराखंड के पवित्र चारधामों में प्रमुख बद्रीनाथ धाम के कपाट गुरुवार प्रातः 6 बजकर 15 मिनट पर विधिविधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोल दिए गए। कपाट खुलते ही पूरा धाम आस्था, श्रद्धा और उल्लास के वातावरण से गूंज उठा। इस अवसर पर देश-विदेश से पहुंचे लगभग 15 हजार श्रद्धालुओं ने भगवान बद्री विशाल और अखंड ज्योति के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

कपाट उद्घाटन के शुभ अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम से पहली महाभिषेक पूजा संपन्न कर देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर, गणेश मंदिर तथा आदि गुरु शंकराचार्य गद्दी में भी विधिवत पूजा-अर्चना की।

मुख्यमंत्री ने धाम पहुंचे तीर्थयात्रियों का स्वागत करते हुए यात्रा व्यवस्थाओं का फीडबैक लिया। उन्होंने कहा कि चारधाम यात्रा को सुरक्षित, सुगम और सुव्यवस्थित बनाने के लिए राज्य सरकार द्वारा व्यापक तैयारियां की गई हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हर स्तर पर व्यवस्थाएं मजबूत की गई हैं। साथ ही उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से स्वच्छ और हरित चारधाम यात्रा में सहयोग करने का आह्वान किया।

कपाट खुलने के इस ऐतिहासिक अवसर पर माणा और बामणी गांव की महिलाओं ने पारंपरिक जागरों के साथ मंदिर प्रांगण में झुमैलो नृत्य प्रस्तुत किया। इससे पूरा वातावरण भक्ति और लोक संस्कृति के रंग में रंग गया। देश के विभिन्न हिस्सों से आए श्रद्धालुओं ने भी भजन-कीर्तन कर अपनी आस्था प्रकट की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने धाम में संचालित भंडारे का शुभारंभ किया और श्रद्धालुओं के साथ प्रसाद ग्रहण किया। उन्होंने भंडारा संचालकों से संवाद कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा सेवा कार्यों की सराहना की।

इस अवसर पर जिलाधिकारी गौरव कुमार, पुलिस अधीक्षक सुरजीत सिंह पंवार, बीकेटीसी के सीईओ विशाल मिश्रा, रावल अमरनाथ नंबूदरी सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

चारधाम यात्रा के शुभारंभ के साथ ही बद्रीनाथ धाम में आस्था, परंपरा और सुव्यवस्थित व्यवस्थाओं का अद्भुत संगम देखने को मिला, जो श्रद्धालुओं के लिए एक दिव्य और अविस्मरणीय अनुभव बन रहा है।

Check Also

काशीपुर :अल्ली खां चौक पर 135 फीट ऊंचा तिरंगा फहराने की तैयारी, 15 अगस्त को होगा भव्य उद्घाटन, महापौर दीपक बाली ने किया स्थलीय निरीक्षण, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (20 अप्रैल 2026) काशीपुर। महापौर दीपक बाली ने …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-