Breaking News

काशीपुर: ‘करुण्यम’ एन जी ओ का सराहनीय अभियान — बेजुबानों के लिए जगह-जगह रखे जा रहे पानी के बर्तन

@शब्द दूत ब्यूरो (21 अप्रैल 2026)

काशीपुर।  भीषण गर्मी के बीच बेजुबान पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए KARUNYAM NGO द्वारा एक सराहनीय पहल की जा रही है। संस्था के सदस्य शहर के विभिन्न स्थानों पर पानी से भरे बर्तन रखकर पशु-पक्षियों को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं।

इस अभियान में संस्था की सक्रिय सदस्य शालिनी सिंह, नेहांजलि बजाज, प्रियंका चौधरी, सिमरन कौर, दिलजीत सिंह और मनप्रीत सिंह अपनी टीम के साथ लगातार जुटे हुए हैं। यह सभी सदस्य मिलकर इस नेक कार्य को आगे बढ़ा रहे हैं।

खास बात यह है कि यह पूरा कार्य संस्था के सदस्य अपने स्वयं के खर्चे से कर रहे हैं, जिससे समाज में सेवा और संवेदनशीलता का संदेश भी जा रहा है।

संस्था के इस प्रयास की स्थानीय लोगों द्वारा खूब सराहना की जा रही है। गर्मी के इस मौसम में जब पशु-पक्षियों के लिए पानी की उपलब्धता कम हो जाती है, ऐसे में KARUNYAM NGO की यह पहल बेहद महत्वपूर्ण साबित हो रही है।

संस्था की ओर से शहरवासियों से अपील की गई है कि वे भी अपने आसपास पशु-पक्षियों के लिए पानी की व्यवस्था करें और इस पुण्य कार्य में सहभागी बनें, ताकि भीषण गर्मी में कोई भी बेजुबान प्यासा न रहे।

Check Also

प्रसंगवश :भारत में आजादी के बाद हुये जनआंदोलनों में नेताओं के खिलाफ कब से शुरू हुआ गाली गलौज का प्रचलन ?

🔊 Listen to this @विनोद भगत भारत को आजादी मिले करीब आठ दशक हो चुके …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-