Breaking News

काशीपुर :श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना से प्रथम लाभार्थी का विवाह सम्पन्न, जरूरतमंद परिवार को मिली बड़ी राहत

@शब्द दूत ब्यूरो ( 17 अप्रैल 2026) 

काशीपुर। समाज सेवा की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए श्री कायस्थ सभा, काशीपुर द्वारा संचालित श्री चित्रगुप्त कन्यादान योजना के अंतर्गत प्रथम लाभार्थी कन्या का विवाह सफलतापूर्वक सम्पन्न कराया गया। इस पहल से एक जरूरतमंद परिवार को आर्थिक सहयोग मिलने के साथ-साथ सामाजिक सहयोग का भी मजबूत संदेश गया है।

संस्था को प्राप्त पहले आवेदन के बाद संरक्षक अशोक कुमार सक्सेना के नेतृत्व में जांच समिति ने संबंधित परिवार के घर जाकर विस्तृत सत्यापन किया। जांच रिपोर्ट संतोषजनक पाए जाने पर कार्यकारिणी ने आवेदन को स्वीकृति प्रदान करते हुए विवाह हेतु सभा भवन उपलब्ध कराया।

विवाह समारोह के दौरान संस्था की ओर से कन्या को ₹5100 की धनराशि का चेक प्रदान किया गया। इसके साथ ही सहयोगियों के योगदान से नवदंपत्ति को गृहस्थी के लिए आवश्यक वस्तुएं—वॉशिंग मशीन, कूलर, सोफा, डिनर सेट, प्रेस, वाटर कूलर, गैस चूल्हा, जूसर-मिक्सर-ग्राइंडर, केसरोल, कूकर आदि भेंट किए गए, जिससे उनके नए जीवन की शुरुआत सहज हो सके।

इस पुनीत कार्य में ए.के. माथुर, संजय सक्सेना, गीता सक्सेना, वीरेंद्र प्रकाश सक्सेना, अश्वनी भटनागर, बबीता सक्सेना, राहुल शर्मा, पवन बंसल, अमित कुमार गुप्ता सहित अनेक समाजसेवियों का विशेष योगदान रहा।

संस्था अध्यक्ष अभिताभ सक्सेना (एडवोकेट) ने सभी सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि योजना का सफल क्रियान्वयन शुरू होना अत्यंत संतोष का विषय है। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य केवल आर्थिक सहायता देना नहीं, बल्कि समाज में सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करना है, ताकि कोई भी जरूरतमंद कन्या आर्थिक अभाव के कारण विवाह से वंचित न रहे।

संस्था के सचिव राजेश कुमार सक्सेना ने बताया कि योजना के अंतर्गत पारदर्शी प्रक्रिया अपनाई जा रही है, जिसमें प्रत्येक आवेदन का सत्यापन किया जाता है। उन्होंने समाज के सभी वर्गों से इस अभियान से जुड़कर सहयोग करने की अपील की।

कार्यक्रम के दौरान संरक्षक मुकेश सक्सेना (एडवोकेट), संजय सक्सेना, सुनीता सक्सेना, कविता सक्सेना, अपूर्व चित्रांश (एडवोकेट), देवम सक्सेना सहित कई गणमान्य कायस्थ बंधु उपस्थित रहे।

अंत में संस्था ने आमजन से अपील की कि यदि उनके आसपास कोई जरूरतमंद परिवार हो, तो उसकी जानकारी संस्था तक अवश्य पहुंचाएं, ताकि अधिक से अधिक पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर: महावीर अखाड़े के नाम पर कौन खा गये पैसा? पहलवानों का आरोप, सुविधाओं का अभाव, कोच और संसाधनों की मांग, स्व ओमप्रकाश शर्मा पहलवान को किया याद, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (15 अप्रैल 2026) काशीपुर। द्रोणासागर स्थित महावीर अखाड़ा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-