Breaking News

उत्तराखंड की संस्कृति पर आधारित फिल्म “ऐना” का टाइटल सॉन्ग कल होगा रिलीज, दिवंगत लोकगायक दीवान कनवाल को श्रद्धांजलि

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अप्रैल 2026)

नयी दिल्ली। उत्तराखंड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और हिमालय की भावनात्मक गहराई को दर्शाने वाली फिल्म “AINA – A Tale from the Heart of the Himalayas” का बहुप्रतीक्षित टाइटल सॉन्ग “देखी देखी ऐना” कल सायं 17 अप्रैल रिलीज किया जायेगा।

यह गीत खास तौर पर दिवंगत महान लोकगायक दीवान कनवाल को श्रद्धांजलि के रूप में प्रस्तुत किया गया है। गीत में उनकी भावपूर्ण आवाज के साथ डॉ. अजय ढौंडियाल की प्रस्तुति सुनने को मिलती है, जबकि संगीत रंजीत सिंह ने तैयार किया है।

फिल्म की कहानी और निर्देशन जगदीश तिवारी ने किया है, जबकि निर्माण पूजा सिंह द्वारा किया गया है। फिल्म में बॉलीवुड अभिनेता हेमंत पांडे सहित वीरेंद्र पुंडियाल, अंकिता परिहार, भुवन जोशी और बाल कलाकार भावेश भट्ट प्रमुख भूमिकाओं में नजर आएंगे।

फिल्म की सिनेमैटोग्राफी कुलदीप रावत द्वारा की गई है, जिसने उत्तराखंड के खूबसूरत लोकेशनों—शीतलाखेत, रानीखेत, बसर और कठपुड़िया—को शानदार तरीके से पर्दे पर उतारा है।

“ऐना ” को सिद्धि सिने उत्तराखंड द्वारा प्रस्तुत किया गया है और यह फिल्म हिमालयी जीवन, संस्कृति और भावनाओं का एक सशक्त सिनेमाई प्रतिबिंब मानी जा रही है। फिल्म के साथ जुड़े विभिन्न मीडिया साझेदारों ने भी इस परियोजना को व्यापक स्तर पर पहुंचाने में सहयोग किया है।

यह टाइटल सॉन्ग न सिर्फ संगीत प्रेमियों के लिए खास है, बल्कि उत्तराखंड की लोकसंस्कृति को नई पहचान दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी माना जा रहा है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-