Breaking News

देहरादून के मदरसों में बाहरी राज्यों के बच्चों की भर्ती का मामला, प्रशासन ने शुरू की जांच, देखिए वायरल वीडियो जिससे हुआ खुलासा

@शब्द दूत ब्यूरो (16 अप्रैल 2026)

देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में मदरसों को लेकर एक गंभीर मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल से बच्चों को लाकर स्थानीय मदरसों में भर्ती कराने की बात सामने आई है, जिसके बाद प्रशासन ने जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जिसमें कुछ लोगों द्वारा एक व्यक्ति को कई बच्चों के साथ ले जाते हुए रोका गया। पूछताछ में उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह बच्चों को बिहार से लाकर देहरादून के मदरसों में दाखिला कराने आया है। वीडियो में यह भी दावा किया जा रहा है कि इस तरह के कई लोग बाहरी राज्यों से बच्चों को यहां ला रहे हैं।

वीडियो में एक पुलिस अधिकारी भी बच्चों से पूछताछ करते हुए दिखाई दे रहा है। इस मामले के सामने आने के बाद प्रशासन तुरंत हरकत में आया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) प्रमेंद्र डोभाल ने बताया कि पूरे प्रकरण की जांच कराई जा रही है और तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

गौरतलब है कि इससे पहले भी बाहरी राज्यों से आए बच्चों के मदरसों में पढ़ाई कराने और फर्जी दस्तावेजों के आधार पर आधार कार्ड व अन्य पहचान पत्र बनाए जाने के मामले सामने आ चुके हैं।

इधर, उत्तराखंड सरकार पहले ही मदरसा बोर्ड को समाप्त करने और राष्ट्रीय शिक्षा पाठ्यक्रम लागू करने की दिशा में कदम बढ़ा चुकी है। हालांकि, कुछ मदरसों द्वारा इस दिशा में अभी तक कोई ठोस पहल नहीं की गई है।

अल्पसंख्यक मामलों के विशेष सचिव डॉ. पराग मधुकर धकाते ने कहा कि वायरल वीडियो के आधार पर जांच की जा रही है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से विस्तृत रिपोर्ट तलब की है और मामले को गंभीर बताया है।

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर में स्वच्छता चौपाल की अनोखी पहल : महापौर दीपक बाली ने नागरिकों से मांगा सहयोग, कचरा अलग करने वाले परिवारों को मिलेगा 10% हाउस टैक्स में लाभ, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (11 अगस्त 2026) काशीपुर। आवास विकास वार्ड नंबर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-