@शब्द दूत ब्यूरो (14 अप्रैल 2026)
काशीपुर। कुंडेश्वरी स्थित ओरिसन स्कूल कुंडेश्वरी में बैसाखी का पर्व बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्रों ने नृत्य, नाटक और भाषण के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन करते हुए सभी का मन मोह लिया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने बैसाखी के महत्व को खूबसूरती से प्रस्तुत किया। यह पर्व नई फसल, खुशहाली और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जो समाज में सकारात्मक ऊर्जा और नई शुरुआत का संदेश देता है।
विद्यालय में आयोजित प्रतियोगिता में चारों हाउस—अल्बर्ट हाउस, बोस हाउस, कलाम हाउस और न्यूटन हाउस के बीच रोचक मुकाबला देखने को मिला। इस प्रतिस्पर्धा में अल्बर्ट हाउस ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि बोस हाउस द्वितीय और न्यूटन हाउस तृतीय स्थान पर रहा।
कार्यक्रम के दौरान छात्रों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने माहौल को पूरी तरह उत्सवमय बना दिया। शिक्षकों ने भी बच्चों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
इस मौके पर विद्यालय की मेंटर श्रीमती उमा वात्सल्य, प्रबंध निदेशक नितिन वात्सल्य तथा निदेशक/प्रधानाचार्य डॉ. आर.एस. तिवारी ने सभी को बैसाखी की शुभकामनाएं दीं। साथ ही उन्होंने अंबेडकर जयंती की भी बधाई देते हुए कहा कि यह दिन हमें समानता, शिक्षा और सामाजिक न्याय के मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा देता है।
कार्यक्रम का समापन उत्साह और उल्लास के साथ हुआ, जिसने उपस्थित सभी लोगों के दिलों में विशेष स्थान बना लिया।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal