Breaking News

काशीपुर :14 अप्रैल को निकलेगी भव्य अंबेडकर संदेश शोभायात्रा, तैयारियां पूरी

@शब्द दूत ब्यूरो (12 अप्रैल 2026)

काशीपुर। अंबेडकर जयंती के अवसर पर काशीपुर में निकलने वाली भव्य अंबेडकर संदेश शोभायात्रा की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। रविवार को डॉ. भीमराव अंबेडकर जन्मोत्सव समारोह समिति काशीपुर द्वारा पार्क व्यू रेस्टोरेंट में आयोजित प्रेस वार्ता में यह जानकारी दी गई।

शोभायात्रा के संस्थापक जितेंद्र देवांतक ने बताया कि इस वर्ष 14 अप्रैल को आयोजित होने वाली शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए समिति के कार्यकर्ता पिछले डेढ़ माह से लगातार तैयारी में जुटे हुए थे। उन्होंने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों को शोषित, वंचित समाज के साथ-साथ सर्व समाज तक पहुंचाना है।

उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष नगरवासियों द्वारा शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया था, जिससे समाज में उत्साह और भी बढ़ा है। इस बार आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और बच्चे शोभायात्रा में भाग लेंगे।

समिति के अध्यक्ष सुक्लेश कुमार आजाद ने बताया कि इस बार शोभायात्रा को और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से रथों को आमंत्रित किया गया है। इन रथों पर समाज के महापुरुषों की झांकियां मुख्य आकर्षण होंगी। साथ ही दिल्ली से आने वाले ढोल-ताशे दल और युवाओं द्वारा डीजे पर प्रस्तुति भी शोभायात्रा की विशेषता रहेगी।

महासचिव महिलाल गौतम ने सभी नागरिकों से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होने की अपील की। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने संविधान के माध्यम से समाज के हर वर्ग को अधिकार दिए, विशेषकर महिलाओं के उत्थान के लिए महत्वपूर्ण कार्य किए। इसलिए सभी वर्गों के लोग इस आयोजन में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करें।

प्रेस वार्ता में उपाध्यक्ष हर गुलाल गौतम, कोषाध्यक्ष शंकर सिंह, सदस्य जयपाल सिंह एवं कानूनी सलाहकार एडवोकेट अजीत सिंह सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

देहरादून में 14 अप्रैल को पीएम मोदी का दौरा, अंबेडकर जयंती पर देंगे विकास योजनाओं की सौगात

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 अप्रैल 2026) देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-