Breaking News

काशीपुर में 12 घंटे में केबिल चोरी का खुलासा, 45 कुंतल हाईटेंशन केबल के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, देखिए उ

@शब्द दूत ब्यूरो (10 अप्रैल 2026)

काशीपुर। काशीपुर कोतवाली पुलिस ने बिजली केबिल चोरी की बड़ी वारदात का महज 12 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में चोरी की गई केबल, उपकरण और वाहन भी बरामद किए हैं।

जानकारी के अनुसार 9 अप्रैल को कुंडेश्वरी उपकेंद्र के अवर अभियंता अकरम पत्र नवाब अली ने पुलिस को सूचना दी कि महादेव नगर, कुंडेश्वरी क्षेत्र में अज्ञात चोरों द्वारा 8 विद्युत पोलों से एचटी केबल काटकर चोरी कर ली गई है। चोरी की गई केबल का वजन करीब 12 से 15 कुंतल बताया गया। इस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। इससे पहले कोतवाली कुंडा क्षेत्र में भी इसी तरह की घटना सामने आई थी।

मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई। एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह के नेतृत्व में, सीओ काशीपुर एसके सिंह और विभव सैनी के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक हरेंद्र चौधरी की टीम ने एसटीएफ कुमाऊं यूनिट रुद्रपुर और कोतवाली कुंडा पुलिस के साथ संयुक्त अभियान चलाया।

9/10 अप्रैल की रात मुखबिर की सूचना पर धर्मपुर द्वारिका कॉलोनी, बिनसर के पास स्थित एक गोदाम पर छापेमारी की गई, जहां से पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान आफताब अली और जीशान निवासी रुद्रपुर के रूप में हुई है।

पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 45 कुंतल चोरी की बिजली केबल, कैंची और कटर जैसे उपकरण, एक स्कॉर्पियो कार और एक पिकअप वाहन बरामद किया है, जिनका उपयोग चोरी में किया गया था।

इस कार्रवाई में उपनिरीक्षक मनोज सिंह धोनी, उपनिरीक्षक विपिन जोशी (एसटीएफ), अपर उपनिरीक्षक रवीश राम सहित कई पुलिसकर्मी शामिल रहे। एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि मामले में दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया जा रहा है और आगे की जांच जारी है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

काशीपुर :निजी स्कूलों की मनमानी पर खंड शिक्षा अधिकारी की दो टूक “किताब-ड्रेस के लिए अभिभावकों पर दबाव नहीं बना सकते स्कूल”फीस वृद्धि की लिखित शिकायत आई तो होगी कार्रवाई, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (08 अप्रैल 2026) काशीपुर। काशीपुर में निजी स्कूलों …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-