Breaking News

उत्तराखंड में तीन माह का अग्रिम राशन वितरण, अप्रैल में मिलेगा अप्रैल–मई–जून का खाद्यान्न

@शब्द दूत ब्यूरो (06 अप्रैल 2026)

देहरादून । खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, उत्तराखंड ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के अंतर्गत राशन कार्ड धारकों (अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवार) के लिए महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए हैं। विभाग के अनुसार, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में राज्य में अप्रैल, मई और जून 2026 का अग्रिम खाद्यान्न वितरण एक साथ अप्रैल 2026 में किया जाएगा।

विभाग द्वारा जारी सूचना के मुताबिक, इन तीनों महीनों के लिए ई-पॉस मशीनों के माध्यम से ऑनलाइन खाद्यान्न वितरण की व्यवस्था कर ली गई है। लाभार्थियों को प्रत्येक माह के लिए अलग-अलग बायोमेट्रिक ट्रांजेक्शन करना होगा, यानी तीन माह का राशन लेने के लिए तीन बार सत्यापन आवश्यक होगा।

इसके अलावा, जो राशन कार्ड धारक मार्च 2026 में किसी कारणवश खाद्यान्न प्राप्त नहीं कर सके थे, वे 15 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं।

विभाग ने राज्य के सभी अंत्योदय एवं प्राथमिक परिवार के राशन कार्ड धारकों से अपील की है कि वे अपने नजदीकी राशन की दुकान से अप्रैल, मई और जून 2026 का खाद्यान्न समय से प्राप्त कर लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

खाद्य आयुक्त आनंद स्वरूप ने बताया कि इस व्यवस्था का उद्देश्य लाभार्थियों को समय पर और सुचारु रूप से खाद्यान्न उपलब्ध कराना है।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसे, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवड़ियों की मौत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-