Breaking News

काशीपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर संस्कार भारती द्वारा हिन्दू पंचांग का विमोचन

@शब्द दूत ब्यूरो (03 अप्रैल 2026)

काशीपुर। संस्कार भारती महानगर इकाई काशीपुर द्वारा गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर हिन्दू पंचांग का विधिवत विमोचन किया गया। कार्यक्रम गिरीताल स्थित चामुंडा मंदिर परिसर में आयोजित हुआ।

पंचांग का विमोचन मुख्य अतिथि  शक्ति प्रकाश अग्रवाल,  पंकज अग्रवाल (एडवोकेट एवं प्रांत महामंत्री, संस्कार भारती) तथा  अमित मित्तल (नगर संघ संचालक, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) के द्वारा किया गया।

कार्यक्रम के दौरान इकाई महामंत्री पंकज शर्मा एडवोकेट ने सभी अतिथियों का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर संस्कार भारती के पूर्व अध्यक्ष शैलेंद्र शर्मा, प्रांत सह कोषाध्यक्ष सुशील पाठक, इकाई कोषाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, साहित्य विधा संयोजक सुरेंद्र भारद्वाज सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में मातृशक्ति की सक्रिय भागीदारी भी देखने को मिली, जिसमें इकाई उपाध्यक्ष श्रीमती मंजुल मिश्रा, श्रीमती पायल अग्रवाल एवं श्रीमती अनीता अग्रवाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

कार्यक्रम का समापन सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुआ, जहां सभी ने भारतीय संस्कृति और परंपराओं के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा के दौरान दर्दनाक हादसे, अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में चार कांवड़ियों की मौत

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (10 अगस्त 2026) हरिद्वार। उत्तराखंड में कांवड़ यात्रा …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-