Breaking News

काशीपुर में “वित्तीय साक्षरता” पर दो दिवसीय वर्कशॉप संपन्न, छात्रों को निवेश और बचत के गुर सिखाए

@शब्द दूत ब्यूरो (24 मार्च 2026)

काशीपुर। बाजपुर रोड स्थित सत्येंद्र चंद गुड़िया इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड लॉ कॉलेज में 23 मार्च 2026 से शुरू हुई दो दिवसीय “वित्तीय साक्षरता” वर्कशॉप का सफलतापूर्वक समापन हुआ। इस कार्यशाला का उद्देश्य बीबीए, बीसीए एवं बी.कॉम (ऑनर्स) के विद्यार्थियों को बचत, निवेश और प्रभावी वित्तीय प्रबंधन के प्रति जागरूक करना रहा।

संस्थान की प्राचार्य डॉ. निमिषा अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान प्रतिस्पर्धी दौर में वित्तीय समझ बेहद आवश्यक है। इसी को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों को व्यावहारिक ज्ञान प्रदान करने के लिए इस वर्कशॉप का आयोजन किया गया।

वर्कशॉप में एसबीआई एवं नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ सिक्योरिटीज मार्केट (NISM) के रिसोर्स पर्सन डॉ. अंकुर भटनागर ने छात्रों को निवेश और बचत की विभिन्न योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सही निवेश ही व्यक्ति के भविष्य को सुरक्षित और उज्ज्वल बना सकता है। साथ ही उन्होंने निवेश के विभिन्न क्षेत्रों और प्रक्रियाओं पर भी प्रकाश डाला।

यह वर्कशॉप “निवेश ज्योति फाइनेंशियल साक्षरता प्रोजेक्ट” के अंतर्गत आयोजित की गई। कार्यक्रम के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर अंकुश शर्मा और फैकल्टी कोऑर्डिनेटर सिमरन सेठी कुकरेजा रहीं।

कार्यशाला के समापन सत्र में विद्यार्थियों ने डॉ. भटनागर से वित्तीय संसाधनों और निवेश से जुड़े विभिन्न प्रश्न पूछे, जिनका उन्होंने संतोषजनक उत्तर दिया। इस अवसर पर संस्थान के समस्त फैकल्टी सदस्य एवं स्टाफ मौजूद रहे।

संस्थान प्रबंधन ने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के सेमिनार और वर्कशॉप आयोजित कर छात्रों को बदलते आर्थिक और औद्योगिक परिवेश से अवगत कराया जाता रहेगा।

Website Design By Mytesta +91 8809666000

Check Also

दुखद हादसा :स्लीपर बस बनी आग का गोला, 9 यात्रियों की मौत; खिड़कियां तोड़कर यात्रियों ने बचाई जान, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (24 सितंबर 2026) ग्रेटर नोएडा।  यमुना एक्सप्रेसवे पर …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-