Breaking News

रुड़की में मंदिर के बाहर बनी अवैध मजार ध्वस्त, जिला प्रशासन की मौजूदगी में हुई कार्रवाई, देखिए वीडियो

@शब्द दूत ब्यूरो (04 फरवरी 2026)

हरिद्वार। रुड़की क्षेत्र में एक मंदिर के बाहर बनी अवैध मजार को जिला प्रशासन की मौजूदगी में ध्वस्त कर दिया गया। प्रशासन की ओर से इस अवैध संरचना को लेकर पूर्व में नोटिस जारी किया गया था, लेकिन निर्धारित समय में कोई जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की गई।

जानकारी के अनुसार सलेमपुर राजपुताना क्षेत्र में एक मंदिर के समीप कुछ वर्ष पूर्व अवैध रूप से मजार का निर्माण किया गया था। क्षेत्र में आबादी बढ़ने के साथ ही स्थानीय लोगों ने इसे लेकर आपत्ति जताई और कई बार जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपे। स्थानीय निवासियों का कहना था कि यह अवैध संरचना मार्ग में बाधा बन रही थी।

जिला प्रशासन ने करीब दो सप्ताह पूर्व अवैध मजार पर नोटिस चस्पा किया था। लगभग एक माह का समय बीतने के बाद भी जब किसी प्रकार की आपत्ति या जवाब नहीं आया, तो आज प्रशासन की निगरानी में स्थानीय लोगों द्वारा उक्त अवैध संरचना को हटा दिया गया।

जिला मजिस्ट्रेट मयूर दीक्षित ने बताया कि अवैध मजार को हटा दिया गया है। उन्होंने कहा कि इस संबंध में स्थानीय लोगों द्वारा कई बार शिकायतें और ज्ञापन दिए गए थे तथा यह संरचना सार्वजनिक मार्ग में बाधक बनी हुई थी, इसलिए नियमानुसार कार्रवाई की गई।

Check Also

काशीपुर में  डंपर का कहर: दूध कारोबारी की मौत के बाद भड़का जनाक्रोश, सड़क पर जमीन पर बैठे नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य भड़के अफसरों पर सुनाई खरी खोटी, देखिए वीडियो

🔊 Listen to this @शब्द दूत ब्यूरो (09 फरवरी 2026) काशीपुर। ओवरलोड डंपरों की बेलगाम …

googlesyndication.com/ I).push({ google_ad_client: "pub-