@शब्द दूत ब्यूरो (06 नवंबर 2025)
काशीपुर। मां गंगा दशहरा एवं गुरु पर्व के पावन अवसर पर शहर के प्राचीन मोटेश्वर महादेव मंदिर में हिंदू वाहिनी संगठन उत्तराखंड द्वारा धार्मिक व सामाजिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डी बाली ग्रुप की डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के नेतृत्व में सैकड़ों श्रद्धालुओं को खिचड़ी का प्रसाद वितरित किया गया।
गौरतलब है कि गंगा दशहरा पर्व मां गंगा के पृथ्वी पर अवतरण दिवस के रूप में मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन मां गंगा स्वर्ग से धरती पर अवतरित हुईं और राजा भगीरथ के पूर्वजों का उद्धार किया। ज्येष्ठ मास के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाए जाने वाले इस पर्व पर गंगा स्नान और दान का विशेष महत्व माना गया है। इसी परंपरा के तहत श्रद्धालुओं को खिचड़ी, फल और प्रसाद का भोग अर्पित किया गया।
कार्यक्रम डी बाली ग्रुप की मैनेजिंग डायरेक्टर श्रीमती उर्वशी दत्त बाली के मार्गदर्शन में तथा हिंदू वाहिनी संगठन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष आनन्द तिवारी, प्रदेश महामंत्री रुचिन शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल शर्मा की अगुवाई में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर प्रदेश महासचिव महेंद्र सिसोदिया, जिला अध्यक्ष विनय शर्मा, संगठन मंत्री विनायक शर्मा, प्रदेश मंत्री संचित मिश्रा, प्रदेश मंत्री अभिषेक शर्मा, जिला संगठन मंत्री आशीष पाण्डेय, अंकित शर्मा और शिवम् शर्मा उपस्थित रहे। वहीं महिला मोर्चा से प्रदेश महासचिव पूजा अरोड़ा, जिला महामंत्री पीहू त्रिपाठी, जिला उपाध्यक्ष रानी यादव, जिला महासचिव प्रियंका पाल, नगर अध्यक्ष रसिका सक्सेना, नगर महामंत्री सलोनी यादव, सरिता सहित अनेक महिला कार्यकर्ता भी मौजूद रहीं।
कार्यक्रम श्रद्धा, उत्साह और भक्तिभाव के वातावरण में सम्पन्न हुआ।
Shabddoot – शब्द दूत Online News Portal

